विद्यालय में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह 🇮🇳 26 जनवरी 🇮🇳 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बसई थानागाजी अलवर । गणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पी ई ई ओ गढ़बसई श्री राम जीवन जी एवं माननीय सरपंच साहब गढ़बसई द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। ध्वजारोहण माननीय प्रधानाचार्य महोदय द्वारा किया गया इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री संतोष जी शर्मा के द्वारा किया गया। श्री आनंदीलाल पीटीआई जी द्वारा छात्रों को पीटी करवाई गई। जो छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो पर भव्य प्रस्तुति दी गई। और गांव से पधारे भामाशाहों ने बच्चों को उनकी प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया। एवं बच्चों के लिए और विद्यालय के लिए कई घोषणाएं की भामाशाहों को आकर्षित करने में रामनिवास यादव जी वरिष्ठ अध्यापक श्री जगदीश जी ...