विद्यालय में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया।

 गणतंत्र दिवस समारोह

🇮🇳 26 जनवरी 🇮🇳

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बसई थानागाजी अलवर ।

गणतन्त्र दिवस भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2026 में भारत का 77वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया जा रहा है। 

इस वर्ष विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय पी ई ई ओ गढ़बसई श्री राम जीवन जी एवं माननीय सरपंच साहब  गढ़बसई द्वारा की गई।


कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। ध्वजारोहण माननीय प्रधानाचार्य महोदय द्वारा किया गया इसके बाद मां सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री संतोष जी शर्मा के द्वारा किया गया।


श्री आनंदीलाल पीटीआई जी द्वारा छात्रों को पीटी करवाई गई। जो छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतो पर भव्य प्रस्तुति दी गई। और गांव से पधारे भामाशाहों ने बच्चों को उनकी प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया। एवं बच्चों के लिए और विद्यालय के लिए कई घोषणाएं की भामाशाहों को आकर्षित करने में रामनिवास यादव जी वरिष्ठ अध्यापक श्री जगदीश जी और हमारे विद्यालय के पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री जीवन जी व्याख्याता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 
स्टाफ साथियों एवं प्रधानाचार्य जी पधारे हुए अतिथियों का माला एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।
सरपंच साहब का स्वागत करते हुए। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ साथी श्री जीवन लाल जी और राधेश्याम जी द्वारा किया गया।
















माननीय प्रधानाचार्य साहब का माला पहना कर श्री जीवन लाल जी और राधेश्याम जी ने सम्मान दिया।













  1. छात्र-छात्राओं को उनके प्रस्तुति की पूर्व तैयारी करवाने के लिए श्रीमती गीता जी और ममता जी यादव और उनके साथ श्रीमान संतोष जी शर्मा का भी  योगदान रहा उसके लिए विद्यालय परिवार उनका आभार प्रकट करता है। 

और विद्यालय के छात्र-छात्राओं जिन्होंने अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त और खेल प्रतियोगिताओं में राज्य पर खेल कर आए बच्चों का सम्मान किया गया। 
विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह पर बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई 

कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रधानाचार्य महोदय द्वारा संबोधन दिया गया उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया और विद्यालय में हुए नवाचारों के बारे में बच्चों और पधारे हुए सभी ग्रामीणों अवगत कराया गया। 
अंत में सभी बच्चों को मिठाईयां वितरित की गई।
सभी स्टाफ साथियों का प्रधानाचार्य महोदय की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। 
जय हिंद जय भारत।

Comments

Popular posts from this blog

विद्यालय में मेगा PTM एवं निपुण मेले का आयोजन

school information