राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम
सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बसई
स्थानीय विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हमारे विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साफ-सफाई के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षाओं, गलियारों और विद्यालय प्रांगण को स्वच्छ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।







Comments
Post a Comment